बरेली, मई 27 -- मीरगंज, संवाददाता। चोरों ने परौरा गांव के दो घरों में धाव बोलकर नकदी व जेवर सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- एक ही रात दो घरों से लाखों की चोरीचोरी की रात सोमवार की रात में अधिकांश ग्रामीण गर्मी से बचने को छतों व आंगन में सो रहे थे। रात में चोरों ने गांव में धावा बोल दिया। चोरों ने गांव के बाहर घरों को निशाना बनाया। चोर महेंद्र सिंह के मकान में दक्षिणी दिशा की दीवार में नकब लगाकर कमरे में घुस गए। चोरों ने अंदर से रस्सी बांधकर दरवाजा बंद कर लिया। चोरों ने आलमारी का लॉक तोड़कर सामान को कमरे में बैठकर खंगाला। महेंद्र के पुत्र शक्ति सिंह ने बताया कि चोर आलमारी में रखे एक लाख 75 हजार रुपए, दो जोड़ी पायजेब चोरी कर ले गए। उन्होंने गत दिनों 90 ह...