गया, दिसम्बर 16 -- परैया थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उपरहुली गांव से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उपरहुली गांव के रास्ते अवैध रूप से बालू लादकर ट्रैक्टर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और ट्रैक्टर को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को थाना लाकर जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक और मालिक की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध पु...