गया, मार्च 11 -- प्रखंड क्षेत्र के परैया बाजार में माहुरी समाज के लोगों ने चैत्र माह की अष्टमी पर अपनी कुलदेवी मां मथुरासिनी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने घर-घर में पूजा कर समाज की उन्नति, विकास और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। परंपरा के अनुसार इस दिन शीतलाष्टमी और मां मथुरासिनी की पूजा की जाती है। कई महिलाओं ने स्थानीय दुर्गा मंदिर में पहुंचकर माता के आठवें स्वरूप की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। परैया बाजार निवासी दीपू भदानी ने बताया कि माहुरी समाज हमेशा शांति और सद्भाव में विश्वास करता है। वहीं मुकेश भदानी ने कहा कि जहां शांति होती है, वहीं लक्ष्मी और सरस्वती का वास होता है। इस मौके पर कई नवयुवकों ने अगले वर्ष से मां मथुरासिनी की प्रतिमा स्थापित कर सामूहिक पूजा करने का संकल्प लिया।

हिं...