परैया खुर्द पुल पर बालू का जमाव बना मुसीबत, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
गया, मार्च 17 -- गया-रफीगंज मुख्य मार्ग स्थित परैया खुर्द पुल पर दोनों ओर बालू का भारी जमाव होने से राहगीरों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर फैली मोटी बालू की परत के कारण वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों के लिए यह स्थिति खतरनाक बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बालू जमाव के कारण कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन और पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। परैया खुर्द के अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए जल्द बालू हटाने और सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.