परैया के राहुल राज को 'हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवॉर्ड-2026' से सम्मानित
गया, जुलाई 29 -- प्रखंड के पुनाकला निवासी युवा समाजसेवी राहुल राज को समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवॉर्ड-2026' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित माँ शाकंभरी विश्वविद्यालय में यूथ एवेरेस्ट फाउंडेशन के वार्षिक समारोह में देशभर से चयनित युवा प्रतिभाओं के बीच प्रदान किया गया। आयोजकों के अनुसार राहुल राज पिछले 15 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने 1,200 से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, 22 बाल विवाह रुकवाने, 18 से अधिक बार स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा 4,000 से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान दिया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.