नई दिल्ली, जुलाई 17 -- साल 2023 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को लेकर परेश रावल ने दावा किया था कि फिल्म का आइडिया उनका था। उन्होंने इस बात पर निराशा भी जताई थी कि उन्हें फिल्म में इसका क्रेडिट तक नहीं दिया गया था। अब फिल्म के डायरेक्टर अमित राय ने परेश रावल के इस दावे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वो बहुत जल्दी जाग गए हैं। अमिर राय ने कहा कि कहने को तो वो कुछ भी कह सकते हैं।अमित राय ने कहा परेश रावल को देना होगा जवाब हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत में अमित राय ने कहा, "वो किस तथ्य के आधार पर ये कह रहे हैं? पहले उन्हें इस चीज का जवाब देना होगा। वो केवल दावा कर रहे हैं। कहने को तो वो कुछ भी कह सकते हैं। वो बड़े एक्टर हैं, मैं इतने बड़े एक्टर के पास जाकर नहीं पूछ सकता कि वो ऐसा क्यों कह रहे हैं?" यह भी पढ़ें- परेश ...