दुमका, मार्च 17 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया के हटिया परिसर में सोमवार शाम को झारखंड दलित समाज (जेडीएस) की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता झारखंड दलित समाज के जिलाध्यक्ष रंजीत तुरी ने की। जिसमें संगठन विस्तार के तहत कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तपन कुमार मिर्धा को जिला उपाध्यक्ष, परेश मिर्धा को मसलिया प्रखंड अध्यक्ष, पुरन मिर्धा को प्रखंड सचिव व फूलकुमारी देवी को प्रखंड कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रमंडलीय सचिव मिथुन दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष रंजीत तुरी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण...