परेशान रोजगार सेवकों ने की हड़ताल
बरेली, अप्रैल 17 -- बरेली। लगभग ढाई वर्ष से मानदेय न मिलने से परेशान जिले के 776 रोजगार सेवक हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण मनरेगा से जुड़ा कामकाज प्रभावित हो रहा है। ग्राम रोजगार सेवक संघ बरेली के जिलाध्यक्ष गंगादीन कश्यप ने बताया कि अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों ने अपने-अपने विकास खंडों में बकाया मानदेय, मानदेय बढ़ोतरी एवं पृथक बजट से मानदेय की व्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण मांगों संबंधी ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारियों को सौंपा है। यदि 27 अप्रैल तक भुगतान नहीं होता है तो ग्राम रोजगार सेवक सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- दस दिन की सांकेतिक कलम बंद हड़ताल पर मनरेगा कर्मी यह भी पढ़ें- नाराज़ रोजगार सेवकों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल यह भी पढ़ें- बका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.