परेशानी : सलेमपुर गोसाई-ढकिया मार्ग लोगों को दे रहा कमर दर्द
अमरोहा, जून 4 -- गजरौला, संवाददाता। क्षेत्र में सलेमपुर गोसाई-ढकिया मार्ग की जर्जर हालत राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी परत के चलते वाहन चालकों को झटके खाते हुए सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से बदहाल है, लेकिन मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। खराब सड़क की वजह से क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। जिम्मेदार अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गांवों से गजरौला व आसपास क्षेत्रों में आवागमन करते हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- कुशहा से बलतर जाने वाली सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क की वास्तविक स्थिति का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.