नई दिल्ली, जून 29 -- नई दिल्ली। वायलेट लाइन पर सिग्नल में खराबी के कारण सोमवार सुबह मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। इससे व्यस्त समय में यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा। मेट्रो का परिचालन प्रभावित होने से केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट सहित वायलेट लाइन के कई स्टेशनों के प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सुबह 9:17 बजे एक्स पर पोस्ट कर वायलेट लाइन के केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर सिग्नल में खराबी होने की सूचना दी। इसके कुछ ही मिनटों में बाद परिचालन सामान्य होने की बात कही। हालांकि, कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर करीब आधे घंटे तक परिचालन ठप रहने की बात कही।एक्स यह भी पढ़ें- परेशानी : वायलेट लाइन पर व्यस्त समय में मेट्रो सेवा प्रभावित रही पर राहुल नामक एक व्यक्ति...