दुमका, अप्रैल 3 -- मसलिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबना हरिण बहाल अंतर्गत मोहली टोला में पिछले तीन महीनों से दो चापानल खराब पड़े होने के कारण ग्रामीणों के समक्ष गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। चापानल बंद रहने से स्थानीय लोगों को दैनिक उपयोग के लिए पानी जुटाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां 250 की आबादी है। ग्रामीणों का कहना है कि चापानलों की मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। परिणामस्वरूप महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है। गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही जल संकट और भी गहराने लगा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चापानलों की मरम...