बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- परेशानी : बाल संरक्षण कर्मियों को चार माह से नहीं मिला वेतन शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, विभाग से मांगी रिपोर्ट 29 सितंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई बिहारशरीफ, निज संवाददाता। मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई में कार्यरत संविदाकर्मियों को फरवरी से मई 2026 तक यानि चार माह का वेतन नहीं मिला है। भुगतान लंबित रहने से कर्मियों के सामने घर का खर्च, बच्चों की फीस और इलाज तक की परेशानी खड़ी हो गई है। कर्मी श्रवण कुमार, माधुरी कुमारी, कुमार बिमलेन्दु, अभिषेक किशोर, बबलु पासवान व सतीश कुमार ने बिहार एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में इसकी शिकायत की है। बिहार मानवाधिकार आयोग ने मामले को दर्ज कर समाज कल्याण विभाग के सचिव से आठ सप्ताह में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। कर्मियों ने बताया कि इस मामले की अ...