परेशानी : पनसुवां गांव में छह माह से जलमीनार खराब
चक्रधरपुर, मई 26 -- चक्रधरपुर। चंद्री पंचायत के पनसुवां गांव में पिछले छह माह से जलमीनार खराब है। इस कारण भीषण गर्मी में लोगों को पानी संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पनसुवां गांव में जलमीनार का निर्माण होने से गांव के करीब सौ परिवार को इससे लाभान्वित होते थे, लेकिन छह माह पूर्व जलमीनार खराब हो गया है। इस कारण लोगों के समक्ष जल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि नहाने सहित अन्य कार्यों के लिए लोग नदी के पानी पर निर्भर करना पड़ रहा है, वहीं पीने के पानी और खाना बनाने के लिए लोगों को दूसरे चापाकल से पानी लाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जलमीनार दो साल से खराब, पेयजल संकट इस कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि इसकी कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अबतक विभाग द्वारा दुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.