परेशानी : दो साल में बदहाल हुई जल जीवन मिशन योजना, एक माह से बंद पड़ी जलमीनार
दुमका, मई 24 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड की गुमरो पंचायत अंतर्गत खिलकनाली (जेरूवा) गांव में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2023-24 में निर्मित जलमीनार महज शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। मोटर खराब होने के कारण पिछले करीब एक माह से गांव में जलापूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत गांव के लगभग 30 घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन घरों में नल कनेक्शन देने के बजाय केवल पाइप बिछाकर छोड़ दिया गया। ग्रामीण उसी पाइप से किसी तरह पानी लेकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे थे। अब मोटर खराब होने के बाद वह सुविधा भी बंद हो गई है।
ग्रामीणों की नाराजगी ग्रामीणों का आरोप है कि मोटर खराब होने की शिकायत संब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.