दुमका, मई 27 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोपीकांदर प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। रविवार को दोपहर बाद हुई आंधी बारिश के बाद बिजली के कई खंभा एवं डाली टूट कर गिर जाने से बिजली आपूर्ति अब तक पूरी तरह से प्रभावित हुई है। गोपीकांदर के दर्जनों गांवों में अब भी बिजली बहाल नहीं हो सकी है। इससे लोगों को अंधेरे में ही गुजारा करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से लोगों को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग अपने मोबाइल फोन तक को नहीं चार्ज करा पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- तेज आंधी व बारिश से धोरैया व रजौन में क्षति प्रखंड मुख्यालय की भी स्थिति यही है। आंधी-पानी के बाद से ही प्रखंड मुख्यालय की बिजली कटी हुई है। प्रखंड कार्यालय गोपीकांदर में सोमवार एवं मंगलवार को जेनरेटर की व्यवस्था कर कार्...