पूर्णिया, फरवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में एक्सरे के लिए आने वाले रोगी को दूसरे दिन का समय मिल रहा है। इससे रोगी की परेशानी बढ़ रही है। शनिवार को केनगर क्षेत्र से आए रोगी के परिजन मो. असलम ने बताया कि अपने रिश्तेदार को दिखाने के लिए आए थे। यहां चिकित्सक ने पहले एक्सरे कराने के लिए लिख दिया। यहां एक्सरे सेंटर पहुंचे तो काउंटर पर पूर्जा देने के बाद कहा गया कि दूसरे दिन सुबह 9 बजे के बाद आईए। इस तरह से कई रोगी मिले जिन्हें दूसरे दिन यानी रविवार को अलग अलग समय दिया जा रहा था। किसी को दिन के 12 बजे तो किसी रोगी को दिन के 2 और 4 बजे का समय दिया जा रहा था। इस तरह से प्रत्येक रोगी को दूसरे दिन का समय दिया जा रहा था। -आउटडोर में दिखाने वाले रोगी को जरूरत की स्थिति में लिखा जाता है एक्सरे: -मेडि...