बिजनौर, जनवरी 29 -- बिजनौर। अमरोहा, बुलंदशहर व अलीगढ़ जनपदों को जाने वाले कांवड़ियों को इस बार गड्ढों व कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ेगा। कांवड़ यात्रा मार्ग की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने डीएम से कांवड़ यात्रा से पूर्व मार्ग की मरम्मत करने की मांग की है। बिजनौर शहर से चांदपुर की चुंगी होते हुए फतेहपुर चांदपुर जाने वाला करीब 14 किलोमीटर लंबा मार्ग जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस मार्ग से अमरोहा, बुलंदशहर व अलीगढ़ जनपदों को हजारों कांवड़िये गुजरते है। जिससे आने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्राम कंभौर निवासी नज़ाकत अली ने डीएम को पत्र देकर बताया कि उक्त मार्ग से हर साल बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गुजरते हैं। बीते दिनों खनन से जुड़े ओवरलोड डंपरों की ...