गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी दावों के बीच जमीनी हकीकत कादीपुर के सरकारी स्कूल में साफ नजर आ रही है, जहां 26 कक्षाओं के लिए 26 क्लासरूम तक उपलब्ध नहीं हैं। बाल वाटिका से लेकर पांचवीं तक कुल 26 सेक्शन चल रहे हैं, लेकिन स्कूल में सिर्फ 10 कमरे ही मौजूद हैं। ऐसे में 700 से अधिक छात्रों की पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है और बच्चों को मजबूरी में बरामदों व खुले मैदान में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। स्कूल में कमरों की भारी कमी के कारण कई कक्षाओं को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, जबकि कुछ कक्षाएं बरामदे और खुले मैदान में लगाई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- सादात प्राथमिक विद्यालय में सुविधाओं का टोटा तेज गर्मी में जहां बच्चों को धूप और उमस झेलनी पड़ रही है, वहीं बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। स्कूल पर...