परेशानी: 108 सेवा में उम्र पार कर चुके एंबुलेंस से ढोया जा रहा है मरीज
साहिबगंज, अप्रैल 2 -- परेशानी: 108 सेवा में उम्र पार कर चुके एंबुलेंस से ढोया जा रहा है मरीज साहिबगंज। जिले में संचालित 60 फीसदी 108 एंबुलेंस का चक्का कहीं भी रुक जाता है। ऐसा संबंधित एंबुलेंस की उम्र पार हो जाने की वजह से होता है। सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को 108 नम्बर सेवा की एक एंबुलेंस को धक्का देकर स्टार्ट करते देखा गया। लोगों का कहना है कि जब एंबुलेंस को ही धक्का देना पड़ रहा है तो मरीज को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए गंतब्य स्थल तक समय पर कैसे पहुंचा पाएगी? दरअसल, जिला में 108 सेवा के तहत 15 गाड़ी में से सात इस समय सड़क पर चल रहा है। इसमें पुराना 10 व नया पांच एंबुलेंस है। सभी 10 पुरानी एबुलेंस की उम्र आठ साल पूरा हो चुका है। डेढ़ लाख किमी भी चल चुका है। इसके चलते उसके संचालन में परेशानी होती है। तकनीकी रूप से खराबी आ जाने पर उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.