गाज़ियाबाद, मार्च 13 -- ट्रांस हिंडन। भोपुरा स्थित डिफेंस कॉलोनी की सड़कें बदहाल हैं। कई स्थानों पर गड्ढे हैं। इससे करीब 10 हजार से अधिक लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। भोपुरा की डिफेंस कॉलोनी में दो साल पहले सीवर लाइन डालने का कार्य किया गया था। इसके लिए इलाके की सड़को को खोद दिया गया था। इसके बाद इसे देखने वाला कोई नहीं है। स्थानीय विकास बसोया ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण बाइक और कार चलाना जोखिम भरा हो गया है। वहीं सड़क कच्ची और टूटी होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। निर्माण विभाग के अवर अभियंता विनोद कुमार ने कहा कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...