लखीसराय, अप्रैल 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में बच्चों और वृद्ध मरीज के लिए समुचित स्वास्थ्य सुविधा का अभाव गंभीर चिंता का विषय बन गया है। अस्पताल में न तो जिरियाट्रिक वृद्धजन वार्ड का संचालन हो रहा है और न ही शिशु के लिए अलग से ओपीडी सेवा उपलब्ध है। ऐसे में इन दोनों संवेदनशील वर्ग के मरीज को सामान्य ओपीडी में ही अन्य मरीजों के साथ इलाज कराना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हीट स्ट्रोक और हीट वेव से प्रभावित मरीज के समुचित इलाज का दावा किया जा रहा है। उसके लिए सदर अस्पताल में आठ बेड का डेडीकेटेड वार्ड भी तैयार किया गया है। जहां गंभीर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का व्यवस्था की गई है। जबकि आम रूप से बीमार शिशु या वृद्ध मरीज को आम ओपीडी में ही जैसे तैसे इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। विशेषज्ञ के...