लखीसराय, अप्रैल 2 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में कर्मी की उदासीनता के कारण जरूरतमंद मरीज को समय पर खून नहीं मिल पा रहा है। ब्लड बैंक में रक्तदान के रूप में संग्रहित खून की नियमित और समयबद्ध जांच नहीं हो रहा है। नियम के अनुसार संग्रहित खून का 24 घंटे के अंदर जांच अनिवार्य है। मगर यहां तीन से चार दिन बाद जांच किए जाने का मामला सामने आया है। जांच में देरी के कारण ब्लड बैंक में उपलब्ध खून का भी जरूरत पड़ने पर तत्काल उपयोग नहीं हो पा रहा है। जिससे मरीज की जान पर खतरा मंडरा रहा है। खासकर आपातकालीन स्थिति में लापरवाही भारी पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार 26 मार्च को ब्लड बैंक में 13 यूनिट खून का संग्रह किया गया था। मगर 30 मार्च तक भी संबंधित खून का जांच नहीं हो सका था। इस घटना ने ब्लड बैंक की कार्यशैली पर गंभीर...