लखीसराय, मार्च 21 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किऊल रेलवे स्टेशन के बाहर टिकट काउंटर संचालन होने के कारण यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म से लगभग 100 से 150 मीटर दूर स्टेशन के बाहर स्थित टिकट काउंटर टिकट कटा कर सफर करने में यात्रियों को काफी मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कत महिला, दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। उन्हें टिकट लेने के लिए प्लेटफॉर्म से बाहर आना पड़ता है, जिससे समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद होता है। वहीं परिवार और भारी लगेज के साथ सफर करने वाले यात्रियों को पहले प्लेटफॉर्म तक पहुंचना और फिर वापस टिकट काउंटर जाना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। टिकट काउंटर पर अक्सर भीड़ रहती है, जिससे टिकट लेने में देरी होती है। इसके अलावा, स्टेशन पर होने वाले अनाउंसमेंट की स्पष्ट जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.