साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। कटिहार जिला प्रशासन ने बीते गुरुवार से गंगा नदी में नाव परिचालन पर भी तत्काल रोक लगा दी है। इससे पहले डाक नहीं होने से एक अप्रैल से साहिबगंज- मनिहारी के बीच गंगा में फेरी सेवा बंद हो गई है। इससे लोगों के लिए गंगा पार कर बिहार के कटिहार,पूर्णिया,सहरसा जाना अब मुश्किल हो गया है। सूत्रों का कहना है कि वहां के 14 (नाव) घाटों के लिए बंदोबस्तधारी को परवाना सहित अन्य जरूरी कागजात दुरुस्त कराने के बाद ही नाव का परिचालन दोबारा शुरू होगा। चौदह घाट समूह के तहत यात्री नाव का परिचालन अचानक गुरुवार को बंद हो जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय विभिन्न गंगा घाटों पर यात्री नाव से उस पार जाने को लेकर चक्कर काटते रहे। इसके बाद उन्हें जैसे ही मालूम हुआ नाव परिचालन बंद है मायूसी छा गई। इससे पहले नये वित्तीय व...