लखीसराय, मार्च 10 -- संतोष कुमार,लखीसराय। जिले की लगभग 13 से 14 लाख आबादी आंख से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए मजबूरन निजी अस्पताल का रुख कर रहे हैं। जिले के सदर अस्पताल सहित किसी भी सरकारी अस्पताल में वर्तमान में नेत्र रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता नहीं है। जिसके कारण सरकारी स्तर पर आंख के मरीज को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिले में सदर अस्पताल और विभिन्न प्रखंड स्तरीय सहित लगभग 125 से अधिक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं।मगर इनमें से किसी भी अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आंख की जांच, इलाज और ऑपरेशन जैसी जरूरी सेवा लगभग ठप पड़ी हुई है। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में एकमात्र महिला नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति है। वो भी पिछले लगभग चार माह से निजी अवकाश पर हैं। विशेषज्ञ नेत्र ...