घाटशिला, अप्रैल 16 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार में धान के छिलके की छाई (राख) से लदे ट्रैक्टर राहगीरों और दुकानदारों के लिए परेशानियों का कारण बने हैं। ‌ट्रैक्टरों पर लदी छाई (राख) उड़ कर राजगीरों की आंखों में पड़ती है, जिससे आंखों में तेज जलन होती है। जानकारी के मुताबिक यहां की चावल मिलों और साबुन कारखानों से छाई को ट्रैक्टरों से ले जाकर हवाई पट्टी क्षेत्र में फेंका जाता है।‌ ट्रैक्टरों पर लदी छाई को तिरपाल से ढंका नहीं जाता और ना ही उस पर पानी डाला जाता है।‌ इस कारण छाई से लदे ट्रैक्टर जब बाजार क्षेत्र से गुजरते हैं, तो छाई उड़ती रहती है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: परेशानियों के कारण बने हैं बाजार क्षेत्र से गुजरने वाले छाई से लदे ट्रैक्टर इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। यह छाई उड़कर राहगीरों की आंखों में जाती...