पीलीभीत, जून 19 -- अमरिया। प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में परेवा क्रिकेट क्लब और अमरिया क्रिकेट क्लब अमरिया के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में परेवा वैश्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 रन से जीत दर्ज कर ली है। टॉस जीतकर परेवा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से आरिश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दो विकेट लेकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा। कुल 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरिया क्रिकेट क्लब अमरिया की टीम ने 14 ओवर में 144 रन ही बना पाई। आरिश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, गोपेंद्र सिंह, विनय कुमार गुप्ता, पिंका सिंह, मुजाहिद, तारिक, आरिश, जुल्फिकार, शमीम, मोहसिन, मुन्ना, नसीम, रितिक, राहुल आदि रहे।...