परेड में दिखा हिमवीरों का उत्साह, शहीदों को किया नमन
बरेली, जून 2 -- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की तृतीय वाहिनी का 63वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इस दौरान वाहिनी परिसर में परेड का आयोजन हुआ। सहायक सेनानी सुरेंद्र सिंह ने परेड का नेतृत्व किया, जबकि सेनानी पवन सिंह ने सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद सेनानी पवन सिंह ने जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वाहिनी के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तृतीय वाहिनी की स्थापना एक जून 1963 को हरियाणा के वर्तमान सोनीपत जनपद में हुई थी। उन्होंने बताया कि स्थापना के बाद से वाहिनी ने रिकांगपिओ, लेह, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर समेत कई संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहकर भारत-चीन सीमा की सुरक्षा, तस्करी और अवैध प्रवासन रोकने, आतंकवाद व नक्सल विरोधी अभियानों, चुनाव ड्यूटी और अमरनाथ यात्रा सुरक्षा ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.