गोरखपुर, दिसम्बर 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने गुरुवार को प्रांतीय रक्षक दल का 77वां स्थापना दिवस स्पोर्ट्स कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन राप्तीनगर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के पश्चिमी ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का परेड आयोजित किया गया। पीआरडी स्वयंसेवकों के बीच रस्साकस्सी एवं विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य युवा कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विभ्राट चंद्र कौशिक थे। रैतिक परेड में पीआरडी स्वयंसेवक भीमसेन के नेतृत्व में टोली नंबर- ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस दौरान ज़िला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रणजीत शाही, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी देवेश...