बागेश्वर, मई 22 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, अनुशासन तथा मानसिक सतर्कता बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ने किया। इस दौरान ड्रिल तथा स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने वर्तमान में बढ़ते तापमान तथा जंगलों में बढ़ रही आग की घटनाओं को देखते हुए जवानों को वनाग्नि रोकने के लिए जागरूक किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर आग पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। प्रभारी पुलिस लाइन उप निरीक्षक चंदन भंडारी ने जवानों को आपदा प्रबंधन में उपयोग होने वाले उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: ​एसएसपी ने ली पुलिस लाइन में परेड की सलामी, दिए जरूरी​ निर...