परेड में एसपी ने परखा अनुशासन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फतेहपुर, मार्च 27 -- फतेहपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार सुबह आयोजित साप्ताहिक परेड में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल ने टोलीवार ड्रिल प्रस्तुत की, जिसमें अनुशासन और एकरूपता पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली और जवानों को बेहतर समन्वय व कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए।परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए आरटीसी बैरक, प्रशिक्षण कक्ष, कैंटीन, वर्दी स्टोर और आवासीय कॉलोनी की व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही परिवहन शाखा की गाड़ियों में लगे सीसीटीवी कैमरों, यूपी-112 शाखा व पीआरवी वाहनों में बॉडीवॉर्न कैमरों तथा अन्य उपकरणों की जांच की। भोजनालय और गार्द रजिस्टरों को भी चेक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.