नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस परेड सोमवार को आयोजित होगी। इसे देखते हुए राजधानी में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। रविवार शाम से ही कई मार्गों पर प्रतिबंध लागू हो जाएगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को उसके अनुसार अपने आवागमन की योजना बनाने की सलाह दी है। साथ ही आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं। परेड विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किला तक होगी। इसके चलते रविवार शाम 6 बजे से परेड समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं होगी। इसके अलावा रात 10 बजे से रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर भी यातायात प्रतिबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.