बाराबंकी, जून 30 -- बाराबंकी, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन्स में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस की गहन समीक्षा की। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने परेड ग्राउंड पहुंचकर सर्वप्रथम परेड की सलामी ली। इसके पश्चात उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ कराई गई और उनकी शारीरिक क्षमता को परखा गया। पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल की कार्यवाही भी कराई गई। इस अवसर पर एएसपी ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए बेहतर प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए। परेड के दौरान प्रतिसार नि...