परेड ग्राउंड पर योग का अभ्यास करते पुलिस कर्मी
बस्ती, जून 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में योग शिविर लगा। शिविर का आयोजन सीओ लाइन व आरआई की देखरेख में हुआ। योग प्रशिक्षक आदित्य नारायण ने साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा शिथिलीकरण की विधियों का प्रशिक्षण दिया। उपस्थित पुलिस बल को योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व, मानसिक तनाव से मुक्ति, शारीरिक स्वास्थ्य और कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के विभिन्न आसनों और प्राणायामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि योग न केवल शरीर को निरोग रखता है, बल्कि कर्तव्य के प्रति मानसिक रूप से अधिक सतर्क और एकाग्र बनाता है। यह भी पढ़ें- परेड ग्राउंड पर योग का अभ्यास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.