कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी ली। परेड के दौरान उन्होंने टोलीवार निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का जायजा लिया। परेड में दौड़, पीटी अभ्यास व टोलीवार ड्रिल कराई। सलामी के बाद पुलिस अधीक्षक ने मेस में भोजन की गुणवत्ता, आरटीसी बैरक, प्रशिक्षण कक्ष, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...