कौशाम्बी, मई 27 -- मंझनपुर, संवाददाता। क्षेत्राधिकारी लाइन/कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बुधवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इस अवसर पर टोलीवार परेड का निरीक्षण कर परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराई।परेड उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन स्थित मेस, आरटीसी बैरकों, प्रशिक्षण कक्ष, विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, पुलिस बैरकों आदि का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- एएसपी ने पुलिस कर्मियों की लगवाई दौड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...