बहराइच, जनवरी 2 -- बहराइच। पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने शुक्रवार को परेड की सलामी ली। परेड का निरीक्षण किया गया । परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई । परेड के उपरान्त शस्त्रों का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन परिसर स्थित परिवहन शाखा समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...