बागेश्वर, मई 9 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। आनंदी एकेडमी में शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और भारतीय सेना के शौर्य पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट एसयूओ मानसी विश्वकर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मानसी ने गणतंत्र दिवस परेड में परेड कमांडर के रूप में नेतृत्व कर जिले का गौरव बढ़ाया था। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेटों ने मनाई ऑपरेश...