वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। परेडकोठी के सूरज यादव को एशियन गेम्स का टिकट मिल गया है। वह भारतीय वुशू टीम से 70 किग्रा भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। यूपी पुलिस में एसआई सूरज यादव को लक्ष्मण पुरस्कार मिला है। उन्होंने बताया कि गंभीर चोटों और दो बड़ी सर्जरियों से उबरकर वह टीम के लिए चयनित हुए हैं। आगामी 20वें एशियन गेम्स (जापान) में भारतीय वुशू टीम में अपना स्थान पक्का किया है। सूरज के लिए यह सफलता उनके एक अधूरे सपने को पूरा करने जैसी है। साल 2023 के एशियन गेम्स में पदक के बेहद करीब पहुंचकर भी वह घुटने की गंभीर चोट के कारण चूक गए थे और उन्हें पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा था। इसके बाद पिछले दो सालों में उन्हें घुटने की दो बड़ी सर्जरियों से गुजरना पड़ा। उनकी आखिरी मेजर सर्जरी जुलाई 2025 में हुई थी, जिसके बाद किसी भी खिलाड़ी के लिए मैदान प...