रामगढ़, मार्च 15 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के मुख्य स्टोर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी किया है। इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि रात के अंधेरे में चोरों ने परेज वर्कशॉप में स्थित मुख्य स्टोर में सेंधमारी कर स्टोर के अंदर लगे दो सीसीटीवी कैमरे चुरा कर ले गए हैं। इसके अलावे स्टोर से कोई अन्य समान की चोरी नहीं हुई है। वहीं पीओ ने कहा कि घटना के वक्त वर्कशॉप में काम करने वाले सुरक्षाकर्मियों को शो काउज नोटिस दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...