बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- वाहन बिहारशरीफ में चलान कट रहा पटना- दिल्ली में वाहनों का ऑनलाइन जुर्माना मालिकों के लिए बन गया है सर दर्द समाधान की बजाय पल्ला झाड़ रहा परिवहन-यातायात विभाग हर दिन पांच छह वाहन मालिकों को हो रही परेंशानी फोटो: वाहन: अस्पताल मोड़ स्थित सीसीटीवी। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिध। वाहन घर में बिना हेलमेट का चलान कट गया दिल्ली में। वाहन बिहारशरीफ में हाई स्पीड में चलान कट गया पटना में। वाहन सड़क पर निकला भी नहीं और चलान कट गया। वाहनों का ऑनलाइन जुर्माना वाहन मालिकों के लिए सर दर्द बन गया है। बिडम्बना तो यह है इस तरह की पांच से छह घटनाएं हर दिन हो रहा है। मामले नित्य होने के बाद भी परिवहन-यातायात विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा है। समस्या को समझने के बजाय दोनों विभाग के अधिकारी वाहन मालिकों को ही अपनी दलील देकर चलता कर रहें है। पल्ल...