मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- ​मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाले आगामी अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के संभावित ट्रेनिंग कैंप के लिए मुजफ्फरनगर जिले की दो प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पिछले 10 वर्षों में यह पहला मौका है जब जिले की दो महिला खिलाड़ियों ने एक साथ राज्य स्तर के इस प्रतिष्ठित शिविर में जगह बनाई है।एमसीए सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि टीम में जिले की प्रतिभावान तेज गेंदबाज परी दीक्षित और धाकड़ बल्लेबाज प्रियांशी अपना हुनर दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ​यह विशेष ट्रेनिंग व ट्रायल्स कैंप लखनऊ में 29 सितंबर से आयोजित किया जा रहा है। चयनित दोनों खिलाड़ियों को 28 सितंबर को दोपहर दो बजे के बाद लखनऊ में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। ​फिटनेस टेस्ट और परफॉर्मेंस के आधार पर अंतिम टीम का चय...