घाटशिला, जनवरी 5 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के रसपाल मैदान में रसपाल स्पॉटिंग क्लब द्वारा आयोजित रसपाल प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण का फाइनल मैच रविवार को परी एकादश और सोनू एकादश टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में कुचियासोली पंचायत की मुखिया दमयंती मुर्मू उपस्थित थी। फाइनल मैच का उद्घाटन अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच में परी एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सोनू एकादश की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 118 रन बनाए। 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परी एकादश की टीम 9.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 119 रन बनाकर फाइनल मैच को पांच विकेट से जीत लिया। परी एकादश टीम की तरफ से निगम पॉल ने 15 गेंदों में 34 रनों की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.