शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- शाहजहांपुर। भगवान परशुराम के प्रकट दिवस एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर समाजसेवी विनय अग्रवाल द्वारा परी आपकी रसोई पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान परशुराम की जय-जयकार की। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजन में वरुण मिश्रा, पीयूष मिश्रा, मनोज अग्रवाल, विजय सोनी, अभय मिश्रा सहित कई लोगों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- परी आपकी रसोई पर भंडारे का आयोजन यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ यज्ञ यह भी पढ़ें- परशुराम जन्मोत्सव में दिखा भक्ति और सेवा का संगम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.