नोएडा, मई 7 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। ग्रेटर नोएडा के परीचौक पर एक बार फिर डबल डेकर बसों को प्रवेश देने की अनुमति नहीं मिली है। इसके अलावा नई एसी ई-बसें भी इसके रास्ते नहीं निकल सकेंगी। यूपी परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के अनुसार डीसीपी यातायात ने पत्र लिखकर अनुमति देने से मना कर दिया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच दस डबल डेकर बसें चलनी हैं। यह बसें करीब तीन माह से नोएडा डिपो में खड़ी हैं। वहीं, नोएडा और ग्रेनो के बीच एसी इलेक्ट्रिक बसों को भी उतारा जाएगा। बॉटेनिकल गार्डेन से परीचौक होते हुए आगे के गंतव्य तक बसों को चलाने के लिए तैयार किए गए रूट पर यातायात पुलिस की अनुमति नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- हस्तिनापुर में रोडवेज बसों के नहीं मिलने से श्रद्धालु परेशान परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि यातायात पुलिस का कहना है कि बसे...