मुजफ्फर नगर, मई 20 -- खतौली कस्बे के बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास नमन कृष्ण महाराज ने भागवत के गूढ़ रहस्यों के साथ महाभारत युद्ध के अंतिम प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान राजा परीक्षित के राज्याभिषेक, पांडवों के वनगमन और भगवान श्रीकृष्ण के लोकगमन का प्रसंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।कथा व्यास ने बताया कि महाभारत युद्ध के उपरांत पांडवों ने राजा परीक्षित को राजपाट सौंपकर वैराग्य मार्ग अपनाया और वनगमन किया। वहीं भगवान श्रीकृष्ण के स्वयं लोकगमन का प्रसंग सुनाते हुए जीवन की नश्वरता एवं धर्म के महत्व का संदेश दिया। कथा के मार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। यह भी पढ़ें- जुलूपुर में परीक्षित प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु इसके बाद कथा में राजा परीक्षित के राज्यकाल में शुकदेव...