फतेहपुर, फरवरी 10 -- जाफरगंज। क्षेत्र के गहरूखेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर भरथरी धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन परीक्षित मोक्ष का प्रसंग कथावाचक द्वारा सुनाया गया। कथावाचक अवनीश शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। परीक्षित मोक्ष प्रसंग के माध्यम से जीवन की नश्वरता और प्रभु स्मरण के महत्व का पता चलता है। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए, वहीं आयोजन स्थल पर भगवान के जयघोष गूंजते रहे। इस मौके पर आयोजक ग्राम प्रधान अरविंद दुबे के अलावा विमलेश पटेल, केशन पटेल, सर्वेश निषाद, जगदीश, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.