मधुबनी, फरवरी 2 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों के सेंटर पर प्रवेश के दौरान शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन ने बताया कि प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक जलधारी चौक एवं लहेरियागंज से शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहीं द्वीतिय पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक दोनों जगहों से बड़े वाहनों की इंट्री पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा परीक्षा सेंटर पर प्रवेश के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि इस दौरान स्कूली बसें एवं एंबुलेंस आदि को इससे अलग रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रैफिक प्लान अगले एक महीने तक लागू रहेगी। आवश्यकता के अनुसार इसमें और बदलाव भी किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.