परीक्षा स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़, 50 बर्थ क्षतिग्रस्त
मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होकर लौट रहे अभ्यर्थियों ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन में उत्पात मचाया। तोड़फोड़ करके 50 से अधिक सीट के अलावा आपातकालीन खिड़की तक क्षतिग्रस्त कर दिए। बर्थ पर लगे रैक्सीन-गद्दे तक फाड़ डाले गए।इसको लेकर शुक्रवार को एक वीडियो जारी करते हुए समस्तीपुर मंडल के जन सूचना विभाग ने बताया है कि सिपाही भर्ती परीक्षा को चलाई गई स्पेशल ट्रेन के एक रैक में अभ्यर्थियों द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यह रैक समस्तीपुर मंडल से परीक्षा स्पेशल में चली थी। ट्रेन के यार्ड में पहुंचने के बाद जांच में पाया गया कि सीट और बर्थ बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए गए है। इससे रेलवे को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। रेलवे सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तोड़फोड़ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.