पूर्णिया, अप्रैल 12 -- मीरगंज, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज क्षेत्र के संझा घाट डिग्री कॉलेज में शनिवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-2029 की 11 से 16 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित परीक्षाएं अचानक स्थगित कर दी गईं। परीक्षा स्थगन की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर में छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने बिना पूर्व सूचना के परीक्षा स्थगित किए जाने पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों का कहना था कि दूर-दराज क्षेत्रों से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद अचानक लिया गया यह निर्णय उनके भविष्य के साथ अन्याय है और इससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ते देख कॉलेज प्रशासन ने मीरगंज थाना को सूचना दी। सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.